| शारीरिक | मानसिक | भाषागत | भावनात्मक | सामाजिक |
| एक पैर पर कुछ देर के लिए खड़े रह सकता है। | रंगों को पहचान कर उनके नाम बता सकता है। | प्रश्न पूछ सकता है। | परिवार के सदस्यों के भावनात्मक संबंधों को जान-समझ सकता है। | परिवार के सदस्यों के साथ घुल-मिल जाता है। |
| घर के बाहर जाने पर आवश्यक साधनों का उपयोग कर सकता है। | खिलौने को तर्कबद्ध तरीके से सुव्यवस्थित सजा सकता है। | नाम, उम्र तथा पता बोल सकता है। | बिस्तर गिला करने की आदत छूट जाती है। | स्कूल में अन्य बच्चों के साथ घुल-मिल सकता है। |
| पैरों के सहारे स्थिरता से दौड़ सकता है, कूद सकता है। | पेन्सिल रंग का इस्तेमाल कर चित्र में रंग भर सकता है। | 1 से 10 तक अंकों का उच्चारण कर सकता है, गिनती गिन सकता है। | परिवार के सदस्यों के साथ दैनिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहता है। | चम्मच एवं कांटे के इस्तेमाल तथा साफ-सफाई व स्वच्छता के बारे में जानता-समझता है। |
| छोटे अवरोधों को पार कर दौड़ सकता है। | बच्चों की कैंची का उपयोग कर सकता है। | वाक्य बोलकर जवाब दे सकता है। | वस्तु, स्थान एवं व्यक्तियों के साथ लगाव बढ़ता जाता है। | दूसरों के साथ मिल-बांटकर खाने की इच्छा विकसित होती है। |
| गली में तीन पहियों की साइकिल चलाता है। | सहजता के साथ पेन्सिल पकड़ सकता है। | अन्य लोगों के साथ संवाद करता है। | विश्वास, शंका एवं भावनाओं की स्पष्टता नजर आती है। | चित्र बनाकर खिलौने खेलना उसे अच्छा लगता है। |
| गेंद को निश्चित दिशा में लात मार सकता है। | अक्षरों को आकार में लिख सकता है। | पसंदीदा कहानी को बार-बार सुनना अच्छा लगता है। | वर्तमान एवं भूतकाल के अनुभवों को समझ सकता है। | स्वयं टॉयलेट जाने की तथा समय एवं स्थान से संबंधित जागरूकता विकसित होती है। |