| शारीरिक | मानसिक | भाषागत | भावनात्मक | सामाजिक |
| खिलौना गाड़ी को पैडल मारकर घुमा-फिरा सकता है। | चाहे उस हाथ से पेन्सिल पकड़ सकता है। | सुनकर प्रतिक्रिया दे सकता है। | निर्देश के अनुसार भाव बदल सकता है। | स्वयं टॉयलेट जाने की आदत विकसित कर सकता है। |
| डोर से बंधे खिलौने खींच सकता है। | सामान्य चीजों को नियत स्थान पर रख सकता है। | चीजों के नाम बोल सकता है। | पोषाक में सजे खिलौने से खेलना अच्छा लगता है। | किसी के व्यवहार की नकल कर सकता है। |
| थोड़ा-बहुत दौड़ सकता है और पैरों से किसी चीज को लात मार सकता है। | पुस्तक के पन्ने पलटा सकता है और चित्रों को पहचान सकता है। | सामान्य निर्देशों को समझ सकता है। | चीजों को देखने व उपयोग करने की जिज्ञासा होती है, डर से अनजान होता है। | घर पर होने वाले कार्य की नकल करना अच्छा लगता है। |
| सरल सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने की क्षमता विकसित करता है। | करीब छह टावर क्यूब की रचना कर सकता है। | अपना नाम बोल सकता है। | स्वयं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। | दूसरे को भोजन करते देख भोजन के साधन का स्वयं उपयोग कर सकता है। |
| रेलिंग पकड़कर सीढ़ियां चढ़-उतर सकता है। | सादे ज्यामितीय आकार चित्रांकित कर सकता है। | पूछने पर शारीरिक अंगों के नाम बता सकता है। | प्रशंसा को समझ सकता है। | माता-पिता का ध्यान खींचने के लिए तरकीब का इस्तेमाल कर सकता है। |